उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कमरे में जल रही कोयले की अंगीठी के कारण हुआ। वहीं दो बच्चों की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंुची और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार चरथावल के गांव दधेडू कलां में कोयले की अंगीठी लगाकर सोये दो बच्चों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार रात गांव के राजेन्द्र प्रजापति की 16 वर्षीय नेहा और 12 साल के अंश मकान में ऊपरी मंजिल पर कमरे में कोयले की अंगीठी लगाकर सोए थे।किसी समय रात बंद कमरे में दोनों का दम घुट गया।
बताया जा रहा कि रात में अंगीठी की आग चारपाई ने पकड़ ली। जिससे दोनों झुलस गए थे। सुबह परिजनों ने 5 बजे दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों मृत थे। एक भाई ऊपरी मंजिल पर दूसरे कमरे और माता.पिता नीचे कमरे में सोए थे। दो बच्चों की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर मौजूद है।