फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: हाईवे पर ट्रक ने पिकअप में टक्कर मारी, बुलंदशहर के 13 श्रद्धालु घायल

Thu, 07 Sep 2023 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुलंदशहर से शामली सत्संग में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 13 श्रद्धालु घायल हुए हैं। वहीं ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार बुढ़ाना थानाक्षेत्र में बुलंदशहर से शामली सत्संग में जा रहे श्रद्धालुओं पिकअप में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार छह महिलाओं समेत 13 श्रद्धालु घायल हो गए। चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को कस्बे के सीएचसी पर भर्ती करवाया। सभी घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

विज्ञापन


बुलंदशहर से बृहस्पतिवार सुबह सवेरे 16 श्रद्धालु शामली में रामपाल महाराज के सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर सठेड़ी गांव के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप पलटने से घटनास्थल पर घायलों की चीख-पुकार मच गई।

आसपास के राहगीर और ग्रामीण सहायता के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल मनवीर ने बताया कि उसकी पत्नी रविदेवी के अलावा पूनम पत्नी अमल की हालत गंभीर है। चालक सहित चार ग्रामीणों को अधिक चोट नही आई है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस तलाश कर रही है।
 
यह हुए हैं घायल
बुलंदशहर के बंगला पुटरी निवासी लक्की (25), सुमन (40) पत्नी नानक, पूनम (50) पत्नी अमल, रविदेवी (40) पत्नी मनबीर, चरण सिंह (50), पायल (16) पुत्री नानक, शिव कुमार (45)। मोहल्ला आर्यनगर निवासी कृष्णा (50) पत्नी शीशपाल, शीशपाल (55), विपिन (35) पुत्र शीशपाल, जवाहर खेड़ा निवासी मेघराज (40), अमलेश (45) पत्नी डालचन्द, सुभाष (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें