फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अल्पसंख्यक आयोग में बीएसए की पेशी, सुप्रीम कोर्ट का नोटिस जारी

Thu, 07 Sep 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। छात्र की पिटाई के मामले में बीएसए शुभम शुक्ला ने लखनऊ में अल्पसंख्यक आयोग के सामने पेश होकर अब तक की गई कार्रवाई के विषय में जानकारी दी। उधर, याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और एसएसपी को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गई थी। आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी, जिसकी जांच चल रही है। बुधवार को बीएसए शुभम शुक्ला लखनऊ में अल्पसंख्यक आयोग के समक्ष पेश हुए और अब तक की कार्रवाई के विषय में बताया। आयोग ने स्कूल की मान्यता और घटना के विषय में जानकारी ली।

विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने आयोग को लिखित में अपना स्पष्टीकरण भेज दिया है। वह खुद लखनऊ नहीं जा सकीं। उधर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र तुषार गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और एसएसपी मुजफ्फरनगर को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एसएसपी संजीव सुमन ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। वह इस मामले में पुलिस कार्रवाई की अपनी रिपोर्ट समय के अनुसार सरकार को भजेंगे। इसमें प्रशासन भी अपनी रिपोर्ट देगा।


ये था मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान धार्मिक टिप्पणी भी की गई। छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें