ट्रक के केबिन में आग लग जाने के कारण ट्रक के नीचे फंसे पति-पत्नी की जिंदा जलकर माैत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की सहायता आग बुझाकर ट्रक के नीचे फंसे शवों को निकाला गया है।
मृतकों की पहचान सहारनपुर निवासी सुधीर कुमार और सोनिया के रूप में हुई है जो पति-पत्नी हैं। मृतक सुधीर कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर जनपद मुरादाबाद में नियुक्त थे। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा ट्रकों को कब्जे में लिया गया है तथा मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है।