फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पांच नदियों का जलस्तर लाल निशान के पार, पटना में गंगा उफान पर; इन 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

Sun, 11 Aug 2024 07:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के गांधी घाट स्थित रिवर फ्रंट पर बालू की बोरियां रखी गई हैं। कुर्जी के समीप बिंद टोली इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है। एलसीटी घाट के पास गंगा टावर में बाढ़ का पानी घुस गया है।
विज्ञापन
पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर बिहार की गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक और परमार समेत पांच नदियों का जलस्तर लाल निशान के पार हो चुका है। इतना ही नहीं पटना में गंगा भी उफान पर है। पटना के दीघा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर तीन सेमी और गांधी घाट पर 66 सेमी खतरे के लाल निशान ऊपर है। वहीं बेगूसराय जिले के हाथीदह में 43 सेमी और भागलपुर जिले के कहलगांव में 19 सेमी गंगा का जलस्तर लाल निशान से ऊपर है। वहीं सोन नदी के जलस्तर में कोइलवर घाट पर छह सेमी वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन



पटना में बिंद टोली इलाका जलमग्न हो गया
इधर, पटना जिला प्रशासन निचले इलाके में बाढ़ से बचाव का पर्याप्त उपाय कर रही है। गांधी घाट स्थित रिवर फ्रंट पर बालू की बोरियां रखी गई हैं। कुर्जी के समीप बिंद टोली इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया है। एलसीटी घाट के पास गंगा टावर में बाढ़ का पानी घुस गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पटनl के 20 ब्लॉक के निचले इलाकों में बाढ़ के पानी का फैलाव हो रहा है। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नदियों के जलस्तर पर नजर है। निचले इलाकों की लगातार निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अटल पथ के सर्विस रोड पर जलजमाव। - फोटो : अमर उजाला
इन 23 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के समेत 23 जिलों बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार  पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर,  सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, भागलुपर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।  

कुछ ही देर की बारिश से पटना में जमजमाव
पटना में देर रात हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, राजीव नगर, एजी कॉलोनी, गोला रोड, बैंक कॉलोनी समेत कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अटल पथ के सर्विस रोड जलमग्न हो गया है। जमजमाव के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें