फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ट्रक ने बाइक को टक्कर मारकर दंपती को कुचला, मां-बाप के शव देखकर बिलख पड़े तीन बच्चे

Tue, 01 Jul 2025 07:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Death In Accident: शमशाद अपनी पत्नी शुखनूदा के साथ दवाई लेकर लौट रहा था। कांधला मार्ग पर दुर्घटना हो गई। पुलिस ने आकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शवों को दफना दिया गया। 
विज्ञापन
'शमशाद और खुशनूदा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला मार्ग पर सोमवार रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार शमशाद (45) और उसकी पत्नी खुशनूदा (41) की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को गमगीन माहौल में दंपती को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन

 

बुढ़ाना कस्बे के कांधला रोड निवासी शमशाद अपनी पत्नी के साथ बाइक द्वारा सोमवार रात चिकित्सक से दवाई लेकर लौट रहा था। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर पुराने बिजलीघर के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक से कुचले जाने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। 
 

पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। ट्रक लेकर मौके से भाग रहे चालक को पुलिस व राहगीरों ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि चालक को हिरासत में तथा ट्रक को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि चालक बागपत के गांव बावली का रहने वाला लोकेश है। मृतक के भाई मोमीन ने मुकदमा दर्ज कराया।
 
विज्ञापन

एकसाथ उठा दंपती का जनाजा
मंगलवार दोपहर ढाई बजे दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंचे तो परिवार में शोक छा गया। मौके पर मौजूद रिश्तेदार व ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में दंपती के शव सुपुर्दे खाक किए गए। मृतक के भाई मोमीन ने बताया कि वे दोनों अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी को रोता बिलखता छोड़ गए। मृतक के बड़े बेटे रिजवान की शादी हो चुकी है। दूसरे बेटे इमरान और बेटी रिजवाना की अभी तक शादी नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें