फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ट्रांसपोर्टर को हनीट्रैप में फंसाकर बुलाया, पीटा व लूटा, वीडियो बनाया; बदला लेने को की वारदात

Wed, 06 May 2026 07:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

भोपा के गांव जौली निवासी ट्रांसपोर्टर समीर का मुझेड़ा निवासी समरेज से झगड़ा हो गया था। समरेज ने समीर को अपनी गर्लफ्रेंड के जरिये फंसाकर बुला लिया। पुलिस ने युवती, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार चारों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामराज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते ट्रांसपोर्टर को फंसाने के लिए युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर साजिश रची। महिला मित्र ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से संपर्क कर ट्रांसपोर्टर को मिलने के लिए बुलाया। युवक पहुंचा तो आरोपियों ने अपहरण कर पीटा और लूटपाट की गई। पिस्टल के साथ पीड़ित का वीडियो बनाया। आरोपी युवती, एक छात्र, होटल संचालक व दुकानदार को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरोह के सरगना मुख्य आरोपी सहित चार आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि भोपा के गांव जौली निवासी ट्रांसपोर्टर समीर ने चार मई को थाना रामराज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई तालिब को स्कूटी पर जाते समय गांव हाशमपुर के सामने ओवरब्रिज के पास एक गाड़ी में सवार युवकों ने टक्कर मारकर गिरा दिया था। उसे जबरन मुझेड़ा बाग में ले गए। वहां मारपीट कर नगदी छीन ली। जबरन एटीएम कार्ड लेकर उसका पिन पूछकर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। 
 

पुलिस ने इस मामले में मीरापुर के मुश्तर्क निवासी नईम, अनस, गांव मुझेड़ा निवासी सुमित सैनी व एक युवती को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त कार, एक बाइक, पीड़ित का एटीएम, आधार कार्ड, 5800 रुपये, मोबाइल फोन, एक तमंचा, दो चाकू बरामद हुए। इस गिरोह के चार आरोपी अभी फरार हैं। घटना वाले दिन आरोपी सात युवक दो कारों में सवार थे। एक कार अभी बरामद होना बाकी है। गिरफ्तार आरोपी सुमित होटल संचालक है। नईम मीरापुर में कपड़े की दुकान चलाता है। अनस बीए का छात्र है।
 

ट्रांसपोर्टर पर ऐसे फेंका हनी ट्रैप का जाल
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवती का प्रेम प्रसंग मुझेड़ा निवासी समरेज से चल रहा है। वह कुछ दिन पहले अपने साथी अनस की कार मांग कर युवती से मिलने गांव में आया था। इस दौरान युवती के गांव निवासी समीर से विवाद हो गया। पुलिस ने समरेज की कार को सीज कर दिया था, इससे वह समीर से रंजिश मानने लगा था। उसने अपनी प्रेमिका के साथ साजिश रची और युवती की फर्जी आईडी बनाकर समीर की इंस्टाग्राम पर संपर्क कराया।
 

युवती ने लगातार संपर्क किया। समीर की आईडी को उसका भाई तालिब चलाता था। उसे समीर समझकर युवती ने मिलने के लिए रामराज क्षेत्र में बुलाया। युवती घर पर रही लेकिन योजना बनाकर उसकी लोकेशन नईम ने अपने मोबाइल से समीर को भेजी। चूंकि समीर की आईडी को उसका भाई तालिब चला रहा था तो मौके पर भी तालिब पहुंचा। आरोपियों ने उसकी बाइक में टक्कर मार कर उसे गिराकर अपने कब्जे में कर लिया।
 
विज्ञापन

आरोपियों ने एक आरोपी शाहरुख के पिस्टल के साथ पीड़ित की एक वीडियो भी बनाया। धमकी दी कि यदि उसने कहीं शिकायत की तो उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। एसएसपी ने बताया कि घटना को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। गिरोह का सरगना समरेज व तीन अन्य आरोपियों की तलाश है।

ये भी देखें...
West UP Weather: बारिश के बाद खिली धूप, गर्मी से मिली राहत, 48 घंटे बाद फिर बढ़ेगा पारा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें