फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: हाईवे पर बाइक पर निकले तीन छात्र, चलते वाहनों पर सवार लोगों पर बरसाईं बेल्ट, देखें वीडियो

Wed, 04 Jun 2025 08:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

हाईवे पर मंगलवार शाम की यह वीडियो है, जो कि एक कार सवार ने बुधवार सुबह वायरल की। एक युवक बाइक चला रहा है, जबकि पीछे बैठे दो युवक हाथ में बेल्ट लेकर चलती बाइकों पर सवार लोगों को पीट रहे हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
एक बाइक सवार की पीठ पर बेल्ट मारते युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से पढ़ने के लिए शहर में किराए के कमरे लेकर छोड़े गए अलग-अलग गांव के छात्र बाइक पर सवार होकर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर निकले। इसके बाद दुपहिया वाहन सवारों पर बेल्ट बरसानी शुरू कर दीं। कार सवार ने हुड़दंग की वीडियो बनाई और वायरल कर दी। पुलिस जागी और बाइक के नंबर के आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। थाने पहुंचते ही तीनों ने माफी मांगी। पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

 

हाईवे पर वारदात मंगलवार शाम हुई। बुधवार सुबह करीब 18 सेकेंड की एक वीडियो वायरल हुई। इसमें तीन युवक बाइक पर सवार हैं। पीछे बैठे दो युवकों ने बेल्ट अपने हाथों में ली हुई है और हाईवे से गुजर रहे दुपहिया वाहन सवार लोगों पर बेल्ट से हमला करते नजर आए। वीडियो वायरल होते ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो नई मंडी कोतवाली पुलिस बाइक के नंबर से तीनों युवकों तक जा पहुंची।
 

सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि भोकरहेड़ी निवासी और वर्तमान में शहर की साकेत कॉलोनी में रह रहा अंतरिक्ष चौधरी बुढ़ाना के गांव मदीनपुर निवासी रमन कश्यप और उनका दोस्त मीरापुर थाने के गांव चुड़ियाला निवासी नदीम को पुलिस ने बाइक समेत पचैंडा रोड से पकड़ लिया। हाईवे पर राहगीरों को बेल्ट से मारपीट करने का कारण पूछा गया तो तीनों हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
 
विज्ञापन

आरसीबी की जीत के बाद हुड़दंग करने वाले पर जुर्माना
मंगलवार रात आईपीएल के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब की टीम को हरा दिया। जीत का जश्न मनाने के लिए देर रात युवक शिव चौक पर पहुंच गए, यहां आतिशबाजी की। कुछ युवकों ने हुड़दंग भी मचाया। पुलिस चौकी के सामने ही बाइक से स्टंटबाजी की। कुछ युवकों ने स्टंटबाजी की वीडियो बना ली, जो रात में ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। स्टंटबाजी करने वाले युवक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें