फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दस साल के बालक से कुकर्म, रजबहे में नहलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया युवक

Wed, 04 Jun 2025 07:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मीरापुर में एक युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। युवक पीड़ित परिवार की जान-पहचान का था, इसलिए परिजनों को उस पर शक नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर में रजबहे में नहलाने के बहाने एक युवक ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया और घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चे के पिता ने तीन दिन बाद पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का एक युवक तीन दिन पहले उसके 10 वर्षीय पुत्र को रजबहे में नहाने की बात कहकर घर से ले गया था। आरोप है कि उक्त युवक ने जंगल में उसके पुत्र को डरा-धमका कर कुकर्म किया। घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण बच्चा डर गया और उसने घर जाकर परिजनों को कुछ नहीं बताया और गुमसुम रहने लगा।

बुधवार को बच्चे ने अपने परिजनों से घटना का जिक्र किया तो उन्हें मामले की जानकारी लगी। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की करवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को सात साल का कारावास

शामली जिले के गांव में किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को सात साल कारावास की सजा सुनाई गई। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट की पीठासीन अधिकारी मंजुला भालोटिया ने फैसला सुनाया।

पीड़ित पक्ष ने 15 नवंबर 2015 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि पड़ोस का रहने वाला घसीटू नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत में आरोपी पर दोष सिद्ध हुआ। दोषी घसीटू को दुष्कर्म में सात साल कारावास 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें