फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गंगनहर में दिखीं तीन लाशें, देखकर भागे नहाते हुए बच्चे, एक शव निकाला, महिला समेत दो शव बह गए

Fri, 11 Oct 2024 08:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जो शव बरामद हुआ है वह पुरुष का है और काफी पुराना है। पानी में कई दिन तक रहने के कारण फूल चुका है। शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं दो शवों का कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली गंगनहर में एक महिला सहित तीन लोगों के शव बहते हुए दिखाई दिए। काफी तलाशने पर भी दो शव नहीं मिल सके, जबकि एक को खलासी पुल में अटकने पर निकाल लिया गया। महिला सहित तीनों लोगों की हत्या कर गंगनहर में फेंकने की आशंका है। 
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर मंसूरपुर के गांव सराय पुल की ओर से एक साथ एक पुरुष और महिला का शव बहकर आता दिखाई दिया। यह देखकर नहर किनारे नहारे बच्चों में दहशत फैल गई और वे बाहर निकलकर भागे। दोनों शव बहकर रतनपुरी के सठेडी पुल की तरफ चले गए। कुछ देर बाद एक अन्य पुरुष का शव गंगनहर में बहकर आता लोगों ने देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही शव खतौली गंगनहर खलासी पुल में जाकर अटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
 
विज्ञापन

सीओ खतौली राम आशीष यादव का कहना है कि जो शव बरामद हुआ है वह पुरुष का है और काफी पुराना है। पानी में कई दिन तक रहने के कारण फूल चुका है। शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं दो अन्य शवों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें