फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: 18 लाख के 72 हजार नशीले कैप्सूल व 549 इंजेक्शन समेत तीन गिरफ्तार; नशेड़ियों को करते थे सप्लाई

Wed, 26 Aug 2026 07:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

व्हॉट्सएप के जरिये ऑन डिमांड नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन बेचने वाले एमआर सहित तीन आरोपियों को पकड़ा किया गया है। हापुड़ निवासी सप्लायर फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में दो मेरठ और एक मुजफ्फरनगर का है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी और बरामद माल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हॉट्सएप पर पर ऑन डिमांड नशीली दवाई का धंधा करने वाले एक एमआर सहित तीन आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे 72 हजार नशीले कैप्सूल व 549 इंजेक्शन बरामद हुए। तीनों आरोपी कार में सप्लाई करने जाते समय गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने खतौली के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले दीपक, मेरठ जनपद के थाना खरखौदा के गांव बधौली निवासी कलीम व थाना लोहिया बाजार क्षेत्र में मुफ्ती कयूम मदरसा के पास रहने वाले जुनेद को गिरफ्तार किया। इन तीनों से नशीले कैप्सूल व इंजेक्शन बरामद हुए।
 

तीनों ने बताया कि वे नशीली दवाइयों की सप्लाई का काम करते हैं। जुनेद व कलीम के संपर्क हापुड़ निवासी एक व्यक्ति से हैं। जो व्हॉट्सएप पर बात करता है। व्हॉट्सएप पर ऑर्डर लेकर नशीली दवाई भेजता है। गिरफ्तार तीनों लोग भी ऑन डिमांड नशा करने वाले लोगों को दवाई बेचते हैं।
 

हापुड़ निवासी सप्लायर से ब्लैक में कैप्सूल व इंजेक्शन खरीद कर नशा करने वाले लोगों को ऊंचे दाम वसूल कर बेचते हैं। जुनेद व कलीम दवा मंगवा कर दीपक को देते हैं। दीपक नशा करने वाले लोगों को दवा सप्लाई करता है। उसे इस काम के लिए कमीशन दिया जाता है।
 

डॉक्टर के पर्चे पर ही मिलती है ये दवा
सामान्यतः इन कैप्सूलों व इंजेक्शनों की बिक्री रजिस्टर्ड डॉक्टर के लिखे गए प्रिस्क्रिप्शन पर लाइसेंसधारक मेडिकल स्टोर संचालक ही बेच सकता है। इस कारण नशा करने वाले युवकों को मेडिकल स्टोर से यह कैप्सूल व इंजेक्शन नहीं मिल पाता तो ऐसे लोग उनसे खरीदते हैं। आज वह इन कैप्सूलों, इंजेक्शन की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे।
 
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि दीपक कक्षा 12 तक पढ़ा है। वह खतौली में अपने पिता की कन्फेक्शनरी की दुकान पर बैठता है। कलीम कक्षा 12 तक पढ़ने के बाद मेरठ में सर्जिकल के उपकरण की सप्लाई करता है। जुनेद एफटीसी दवा कंपनी में एमआर है। आरोपियों के संपर्क में रहने वाले व हापुड़ निवासी सप्लायर की तलाश की जा रही है। आरोपियों का चालान कर दिया गया है। 
प्रेसवार्ता में एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा व एसओ सिविल लाइन इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि अब तक एक करोड़ से ज्यादा की नशीली दवाई बरामद कर एक दर्जन से अधिक आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। आज भी लगभग 18 लाख की दवाई बरामद हुई है।

ये भी देखें...
सहारनपुर: शालीमार एक्सप्रेस के आगे कूदकर कपड़ा व्यापारी के भाई ने दी जान, बेटे की मौत से थे परेशान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें