फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar : ससुराल आए युवक को जंजीरों से बांधा, जूतों की माला पहनाई, आखिर किस बात की मिली सजा?

Fri, 18 Oct 2024 12:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस ने आकर पीड़ित को छुड़ाया। इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपार के गांव खुड्डा में नाराज पत्नी को ससुराल लेने आए युवक को सात घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। उसे जंजीरों व बेल्ट से बांधा और गले में जूतों की माला पहनाई गई। वीडियो भी बनाई गई। वीडियो परिजनों को मिली तो मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। युवक की पत्नी व चार सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के थाना नांगल के गांव सोहनचिडा निवासी यासिर अराफत की शादी गांव खुडडा निवासी शहजादी के साथ लगभग छह साल पहले हुई थी। यासिर अराफात सऊदी अरब में मजदूरी करता है। वह सऊदी गया था। शहजादी अपने मायके में रह रही थी। बुधवार दोपहर यासिर अराफात अपनी पत्नी शहजादी से मिलने गांव खुडडा आया था। 
 

आरोप है कि किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर ससुराल वालों ने उसे एक कमरे में बंद कर लिया। उसके हाथ जंजीरों से बांध दिए। पैरों में बेल्ट बांध दी। गले में जूतों का हार पहनाया गया। उसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो बनाने वाला युवक पीड़ित युवक पर गंभीर आरोप भी लगा रहा है, जिन्हें पीड़ित गलत बता रहा है। यह वीडियो वायरल कर दी गई। युवक के परिजनों को भी वीडियो भेजी गई। उन्होंने पुलिस की मदद से युवक को रात लगभग नौ बजे मुक्त कराया। पुलिस ने जूतों का हार बरामद किया है।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक के भाई गुलफाम ने अपने भाई की पत्नी शहजादी व उसके भाई लताफत, लियाकत, मुस्तफा व नवाब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। युवक को मुक्त कराने के बाद पुलिस थाने ले गई। इसके बाद पीड़ित युवक की ससुराल के सभी लोग फरार हो गए। सीओ सदर राजू कुमार साव का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


मुजफ्फरनगर में पांच साल के मासूम की गला रेतकर हत्या    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें