फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मीरापुर में 12 साल से मुस्लिम मतदाता सपा के साथ, इसलिए अखिलेश ने खेला सुंबुल राणा पर दांव

Thu, 17 Oct 2024 09:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

अखिलेश यादव ने मुस्लिम मतदाताओं को भावनात्मक रूप से एकजुट रखने के लिए महिला प्रत्याशी को टिकट दिया। सुम्बुल राणा के पिता मुनकाद अली बसपा में देवरिया के प्रमुख सेक्टर प्रभारी हैं। 
विज्ञापन
सुंबुल राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर उपचुनाव के लिए सपा ने पूर्व सांसद कादिर राणा की पुत्रवधू सुंबुल राणा को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुस्लिम मतदाताओं को भावनात्मक रूप से एकजुट रखने के लिए महिला प्रत्याशी को टिकट दिया। सुंबुल राणा के पिता मुनकाद अली बसपा में देवरिया के प्रमुख सेक्टर प्रभारी हैं। जबकि कादिर राणा मोरना से रालोद के टिकट पर 2007 में विधायक रहे थे।
विज्ञापन

 

परिसीमन के बाद साल 2012 में बनी मीरापुर सीट पर मुस्लिम मतदाता हमेशा सपा के साथ खड़ा नजर आया है। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी लियाकत अली ने 68842 वोट हासिल किए थे। रालोद ने मीरापुर सीट सपा के साथ गठबंधन में जीती थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज ने बहुतायत में सपा प्रत्याशी दीपक सैनी को वोट दिया। पिछले 12 साल से लगातार मीरापुर में मुस्लिम समाज सपा के साथ खड़ा है। 
 

यही वजह है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सात साल बाद फिर से मुस्लिम प्रत्याशी पर भरोसा जताया। लेकिन पूर्व सांसद कादिर राणा और उनके बेटे शाह मोहम्मद के बजाए उनकी पुत्रवधू को टिकट दिया। सुंबुल राणा बसपा नेता मुनकाद अली की बेटी हैं। बसपा ने शाह नजर को विधानसभा प्रभारी बनाया है। लेकिन दिनभर चर्चा चलती रही कि बसपा मीरापुर में टिकट किसी दूसरे दावेदार को दे सकती है। मुस्लिम के बजाए किसी अति पिछड़ा वर्ग पर दांव चलने की संभावना है।
 

भाजपा-रालोद से पहले महिला प्रत्याशी पर दांव
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा और रालोद से पहले अपनी चाल चल दी। रालोद से टिकट के दावेदारों में बिजनौर सांसद चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान भी शामिल हैं। सपा के शीर्ष नेतृत्व ने सभी पहलुओं पर मंथन करने के बाद सुंबुल को टिकट दिया। 
 
विज्ञापन

मीरापुर में अब सपा के पीडीए का इम्तिहान
मीरापुर विधानसभा सीट के चुनाव में अब सपा के पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक फार्मूले का भी इम्तिहान होगा। देखने वाली बात यह होगी कि मुस्लिम प्रत्याशी सुंबुल राणा के पक्ष में सपा पिछड़ों और दलितों को कितना लामबंद कर पाती है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें