फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: एकतरफा प्यार में पागल हुआ युवक, बोला- तेरा गला काटके खुद भी मर जाऊंगा, खौफ में युवती

Sun, 10 May 2026 05:05 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

तितावी क्षेत्र में रोडवेज में परिचालक युवती को गांव का ही युवक लगातार परेशान कर रहा है। उसका पीछा करता है और अश्लील करता है। अब वह खुलेआम धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
डर के साये में जी रही युवती। जो कि रोडवेज में कंडक्टर है। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई जेनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में एक महिला संविदा परिचालक को गांव के ही एक युवक द्वारा लगातार परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक न केवल परिचालक की हत्या करना चाहता है, बल्कि स्वयं भी आत्महत्या करके पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। इस गंभीर मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 

यह घटना थाना तितावी क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक युवती रोडवेज बस में संविदा परिचालक के तौर पर कार्यरत है। युवती का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे तब से परेशान कर रहा है, जब से वह ड्यूटी पर आने-जाने लगी है। युवक न केवल उसका पीछा करता है, बल्कि ड्यूटी के दौरान भी इशारे करता है। पीड़िता के परिजनों द्वारा युवक को समझाने की कोशिशों के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और छेड़छाड़ जारी रखी।
 

अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी
घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि करीब दस दिन पहले जब वह ड्यूटी पर थी और एसडी पब्लिक स्कूल के पास सवारियां उतारने के बाद डिपो में एंट्री कराने जा रही थी, तभी आरोपी युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो युवक धमकी देकर भाग गया।
 

एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई
पीड़िता का आरोप है कि सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा शिकायत के बावजूद शुरुआत में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद युवती ने एसएसपी संजय कुमार वर्मा से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश के बाद ही थाने में रिपोर्ट दर्ज हो पाई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी युवक उसे अपहरण कराने, गला काटकर हत्या करने और फिर खुद गोली मारकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

जांच शुरू, आरोपी की तलाश जारी
पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी स्वयं कोई घटना कर उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की फिराक में है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें