फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बरात में खाना खाते ही उल्टी करने लगे बराती, 19 की हालत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने पर बोले डॉक्टर..

Fri, 07 Feb 2025 10:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

थानाभवन क्षेत्र के गांव मारुखेड़ी से दीपक की बरात मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना मोड़ नया गांव में आई थी। दोपहर के बाद बरातियों ने खाना खाया था। शाम के समय अचानक बरातियों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के मारुखेड़ी से आई बरात में दावत के बाद फूड प्वाइजनिंग से 19 बारातियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि टेंशन भरे माहौल में शादी की सभी रस्में संपन्न कराई गईं। 
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती बीमार। - फोटो : अमर उजाला
जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गाव मारुखेड़ी के पूर्व प्रधान नरेश के बेटे दीपक की शादी शहर के बुढ़ाना मोड नया गांव में पवन कुमार की बेटी आंचल से हुई है। शुक्रवार दोपहर के समय बरात गांव पहुंची थी। दोपहर के बाद बरातियों ने खाना खाया था। शाम के समय अचानक कुछ बरातियों के पेट में दर्द होना शुरू हो गया। कुछ को उल्टी हुई। एक के बाद एक कई हालत बिगड़ गई। बराती व दुल्हन पक्ष के लोग बीमार बरातियों को वाहनों से जिला अस्पताल ले गए। वहां पर उनका उपचार किया गया। कुछ बारातियों को हालत में सुधार होने पर उनके परिजन अपने साथ ले गए। अंकित, सुदेशना व शिवानी को भर्ती कर लिया गया। बारात सभी रस्म पूरी करने के बाद विदा हो गई।
 
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
ये हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार
मारुखेड़ी निवासी सरविंद,अंकित, सुदेशना, शिवानी, मनीष, प्रेमपुरी निवासी सतेंद्र, रामपुरी निवासी नितिश, मोहित पाल, पुष्पेंद्र, रिशू, समुंद्र, सदकूराम, बोपाडा निवासी राजपाल, रमेश, आनंदपुरी निवासी नीलम, वरशू, छवि व धारवी।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी के मेडिकल अधिकारी डॉक्टर सुंशांत सिंह ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से तबीयत खराब हुई थी। सभी पीड़ितों को उपचार दिया गया। तीन मरीज भर्ती है। अन्य सभी को उनके परिजन साथ ले गए। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें