फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए टंकी पर चढ़ गया परिवार, मचा हड़कंप, समझाने में जुटे अधिकारी

Mon, 04 Dec 2023 10:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दबंगों  से अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर एक परिवार के सभी सदस्य पानी की टंकी पर चढ़ गए। परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन को नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
water tank - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में भौराकलां थाना क्षेत्र के हड़ौली गांव का रहने वाला परिवार अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए जिला अस्पताल परिसर में स्थित टंकी पर चढ़ गया। परिवार का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


मामला सोमवार सुबह का है। अस्पताल परिसर में घूम रहे परिवार के चार सदस्य क्षेत्र की पेयजल की टंकी पर चढ़ गए। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह हड़ौली गांव के रहने वाले हैं। उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन


अब मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। प्रकरण की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर परमानंद झा, सीएमएस डॉ. राकेश कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें