फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

Sun, 06 Sep 2026 01:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

छपार क्षेत्र में एक किशोरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और गलत काम किया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र के एक गांव में जन्माष्टमी पर रात में राधा बनकर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी देर बाद वह मिली। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची। एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

छपार के एक गांव में शुक्रवार की रात जन्माष्टमी पर किशोरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उसे जबरन एक बंद मकान में खींच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी देकर छोड़ कर भाग गए। जब पीड़िता घंटों तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तो वह एक आरोपी युवक के मकान के बाहर बदहवास हालत मिली। घर लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी घटना बताई। 

सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और आरोपियों के घर दबिश दी। एक आरोपी को समीर को गिरफ्तार कर लिया गया। सलमान और अवलीन फरार हैं। सीओ सदर सुनील कुमार का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन

उधर, बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। यदि दो दिन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो आरोपियों की बस्ती का घेराव किया जाएगा।

ये भी देखें...
वेस्ट यूपी का मौसम: मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर और बागपत में झमाझम बारिश; वैज्ञानिकों ने किसानों को चेताया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें