फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशू प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की टीम ने जीते 12 पदक

Thu, 29 Sep 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आगरा मेें हुई सब जूनियर और जूनियर वुशू प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की टीम ने 12 पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। पदक जीत पर लौटे विजेता खिलाड़ियों को मुजफ्फरनगर वुशू एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला सचिव अमीर आलम सैफी ने बताया कि प्रतियोगिता 10 से 14 सितंबर तक आगरा के चौधरी बीरी सिंह पब्लिक स्कूल दयालबाग में हुई। जिसमें जिले के खिलाड़ी भानू सिंह ने तीन स्वर्ण पदक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उसे प्रतियोगिता का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

उसके प्रदर्शन से जिले की टीम को दूसरा स्थान मिला। प्रियांशु भंवर, आर्यन, इंद्रजीत राय ने रजत और नितिन कुमार ने कास्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में रुचिन कुमार ने स्वर्ण, तनवीर आलम ने कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में 12 पदक जीतकर आई टीम को जिला क्रीड़ा अधिकारी राजाराम ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर श्रीमोहन तायल, कपिल गर्ग, शाकर अली, नईम मलिक, सरफराज अहमद, डॉ रजत जिंदल के अलावा कोच मनीष शर्मा, रुखसाना बेगम, रेशू त्यागी, रंजीत केसरी, मोहन, विकास आदि मौजूद रहे।

ताईक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर  
मुजफ्फरनगर। चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने जौहर दिखाए। पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि एसडीएम सदर उज्ज्वल कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजाराम ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के नियम बताए।

प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शौरभ, अर्पित, दीपक, शिवम चौधरी, मयंक, कमल, सुमित, हुमारा, राज कौशिक, आकाश, संदीप, शुभम, सुदर्शन ने स्वर्ण पदक, मुकुल, अरुण, अजय, रोबिन, सूरज, किशन, सन्नी, वंश, अजहर त्यागी, शौर्य, शिवम कांबोज, राहुल ने रजत पदक जीते।

बालिका वर्ग में दीपा, श्वेता, चंचल, अशी, अविशा, अंजलि ने अपने वर्ग में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता कराने में सूरज, सागर, सुनीता, प्रियंका, राजू, विकास, रंजीत, गिरीश मोहन, मनीष शर्मा आदि का सहयोग रहा। ममता सागर के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें