फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बड़ी राहत: मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी ने बढ़ाए 10 दिन, अब 25 जून तक करा सकेंगे प्रवेश के लिए पंजीकरण

Wed, 14 Jun 2023 08:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी ने प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 25 जून तक पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी सहारनपुर के कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पंजीकरण अब 25 जून तक होंगे। पंजीकरण के प्रिंट को लेकर अभ्यर्थी को संबंधित पाठयक्रम के कॉलेज में भी जमा करना होगा। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के प्रवेश समन्वयक एवं शहर के चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि स्नातक कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया चल रही  है। छात्र-छात्राएं एक से अधिक पाठ्यक्रम और कॉलेजों में भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाम साढ़े चार बजे तक 822 यूनिट हुआ रक्तदान, लोगों में दिखा खूब उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर 25 जून तक पंजीकरण होंगे। इसके बाद मेरिट जारी की जाएगी। छात्र-छात्राएं मांगी गईं जानकारियों के साथ अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मलिक ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के बाद इसका प्रिंट लेकर संबंधित पाठयक्रम के कॉलेज में भी जमा करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण 25 जून तक होंगे और इसके बाद प्रिंट कॉलेजों में 26 जून तक जमा किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: पांच माह में 400 से अधिक घटनाओं में खर्च हुआ 42 लाख 16 हजार 300 लीटर जल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें