फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

muzaffarnagar: गंगनहर में कूदकर छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास, राहगीर ने सुरक्षित बचाई

Sat, 28 Dec 2024 12:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खताैली में बीएससी की छात्रा के लिए राहगीर देवदूत बन गया। यहां गंगनहर में आत्महत्या के इरादे से कूदने का प्रयास कर रही छात्रा को कार से गुजर रहे राहगीर ने तरंत मदद के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी और छात्रा को सुरक्षित बचा लिया। 
विज्ञापन
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली में बीसीए की छात्रा ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कार सवार एक राहगीर ने  गंगनहर से बाहर निकालकर उसे डूबने से बचा लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


सुबह के समय एक छात्रा गंगनहर की पटरी पर पहले तो इधर से उधर घूमती रही। अचानक वह गंगनहर की सीढ़ी के पास जा पहुंची और गंगनहर में कूद गई। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया।

कार में उधर से जा रहे भनवाड़ा निवासी सलीम ने छात्रा को डूबते देखा तो उसने उसे बचा लिया। छात्रा के परिजनों को सूचना दे गई। छात्रा से पुलिस पूछताछ कर रही है। छात्रा शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Update: बारिश ने तोड़ा 33 वर्ष का रिकॉर्ड, आज ऐसा रहेगा माैसम, नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें