उकावली निवासी अर्जुन का अपनी बहन लाली के साथ शनिवार रात करीब तीन बजे झगड़ा हो गया। इस दौरान भाई ने बहन के सिर में फावड़े से वार कर दिया। गहरा घाव हो जाने से बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
अर्जुन, उसका पिता कृष्णा पाल और परिवार के ही सौरभ ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सुबह श्मशान घाट में पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को बरामद किया। तीनों आरोपियों के अलावा अन्य ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी भाई का कहना है कि कहासुनी होने पर गुस्से में आकर बहन को मार डाला।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: गला काटकर किसान की हत्या, नलकूप पर पड़ोसी की चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव