फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गला काटकर किसान की हत्या, नलकूप पर पड़ोसी की चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

Sun, 15 Jun 2025 12:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Murder News: गांव शिकारपुर में किसान प्रदीप रात में खेत पर गया था। सुबह पड़ोसी किसान के नलकूप पर पड़ी चारपाई पर उसकी गला कटी लाश मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
प्रदीप की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव शिकारपुर में किसान की गला काटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन




भोराकलां थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर में किसान प्रदीप (45) पुत्र नैन सिंह की नलकूप पर गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सीओ फुगाना, भौराकलां थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शव पड़ोसी किसान के नलकूप पर चारपाई पर पड़ा मिला। आसपास खून बिखरा पड़ा था। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है। शव मोर्चरी भेज दिया है। किसान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
अंधा प्यार: दो बच्चों के बाप ने प्रेमिका के साथ खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका ने दिया चौंकाने वाला बयान    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें