फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: परचून दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर दी जान, सुबह फंदे से लटका मिला शव

Fri, 05 Sep 2025 12:51 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के भोरा कला थाना क्षेत्र में परचून दुकानदार राजू कश्यप ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के भोरा कलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राय सिंह में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक परचून दुकानदार ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजू कश्यप के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजू कश्यप रोज की तरह रात को दुकान बंद करने के बाद घर आया और खाना खाकर सो गया। उसके परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्होंने देखा कि राजू कश्यप का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा है।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, राजू कश्यप शांत स्वभाव का व्यक्ति था और उसकी अपनी परचून की दुकान थी। आत्महत्या की वजह का फिलहाल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें