फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में छापा: पुलिस को देख मची भगदड़, इस हालत में मिलीं महिलाएं-युवक, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

Tue, 27 Feb 2024 09:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर एक फ्लैट में छापा मारा। इस दौरान फ्लैट में देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाएं और एक युवक को पकड़ा है।
विज्ञापन
देह व्यापार की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में एसडीएम सदर व सीओ मंडी के नेतृत्व में मंडी पुलिस ने क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में छापामारी की। वहां एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। मौके पर तीन महिलाएं व एक युवक को पकड़ा गया। कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार एक महिला ने फ्लैट को किराए पर लिया था और वह यह धंधा चला रही थी।

विज्ञापन


नई मंडी की एटूजेड कॉलोनी के एक फ्लैट में अनैतिक धंधा चलाए जाने की सूचना पर शाम के समय एसडीएम सदर परमानंद झा व सीओ मंडी रूपाली राव और मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार ने छापामारी की। फ्लैट में तीन महिलाओं के साथ एक युवक को मौके से पकड़ा गया। पकड़ी गई एक महिला दिल्ली, दूसरी बागपत व तीसरी महिला मुरादाबाद निवासी व युवक सरवट का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

बताया गया कि बागपत निवासी महिला ने पिछले दो माह पहले यह फ्लैट किराए पर लिया था। इसके बाद आरोपी महिला वहां चोरी से अनैतिक धंधा चला रही थी। महिलाओं व पकड़े गए युवक को पुलिस हिरासत में लेकर मंडी कोतवाली ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि उनकी तरफ से तीनों महिलाओं व युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मौके से बरामद आपत्तिजनक सामान को सील कर दिया गया है। पुलिस बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें