फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: अनुसूचित जाति के युवक की पीटकर हत्या, सैलून से लाैट रहा था सन्नी, प्रधान पुत्रों पर आारोप

Tue, 31 Dec 2024 04:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव पलड़ी निवासी अनुसूचित जाति के सन्नी की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर डाली। हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। बताया गया कि सन्नी सैलून से बाल कटाकर घर लाैट रहा था।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव पलड़ी निवासी अनुसूचित जाति के सन्नी (20) की कार सवार युवकों ने अपने साथियों की मदद से डंडों से पीट -पीटकर हत्या कर दी। उसका साथी भी हमले में घायल हुआ है। परिजनों ने प्रधान के बेटों व उनके साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। तनाव के चलते गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


युवक अपने साथी शीलू के साथ खतौली से बाल कटवा कर बाइक पर घर जा रहा था। याहियापुर व पलड़ी गांव के बीच पीछे से कार में सवार होकर आए युवकों ने टक्कर मार उनकी बाइक को गिरा दिया। बाद में उन्होंने अपने कई साथियों के साथ मिलकर दोनों युवकों पर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों युवक घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: UP: अभिनव हत्याकांड में नया मोड़, कोई और भी था कत्ल में शामिल!.. कातिल किशोर ने पार कर दी थीं क्रूरता की हदें
विज्ञापन


हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और वह दोनों युवकों को खतौली सरकारी अस्पताल ले गए। वहां सन्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शीलू को उपचार दिया गया। परिजन शव लेकर घर जाने लगे। सूचना पाकर पहुंची खतौली पुलिस ने उन्हें रोका और शव मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि सीओ खतौली राम आशीष यादव मंसूरपुर व खतौली पुलिस के साथ गांव पहुंचे है।  मुख्य आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें