फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार: 28 लाख की सिगरेट व  50 लाख 70 हजार रुपए नगद बरामद, पुलिस टीम को एक लाख 51 हजार का इनाम

Tue, 31 Dec 2024 02:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मीरापुर थाना पुलिस ने 17 दिसंबर की रात में  होटल पर खड़े ट्रक से लाखों की सिगरेट चोरी के मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर थाना पुलिस ने 17 दिसंबर की रात में  होटल पर खड़े ट्रक से लाखों की सिगरेट चोरी के मामले का खुलासा किया है।  पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर  50 लाख 70 हजार रुपए बरामद किए हैं।  28 लाख रुपए की सिगरेट बरामद की हैं।

विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक सिंह ने  बताया कि मीरापुर में सहारनपुर की आईटीसी कंपनी का ट्रक एक होटल पर खड़ा किया गया था। उसमें से 95 लाख की सिगरेट चोरी कर ली गई थी। इस मामले में पांच आरोपी अभी फरार हैं। 

पकड़ा गया आरोपी नरेंद्र पाल बुलंदशहर के थाना सलेमपुर के गांव मंगलौर का रहने वाला है। वह वर्तमान में बुलंदशहर के कस्बा शिकारपुर की राधा कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने उसे ट्रक के साथ पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में 28 लाख रुपये कीमत की सिगरेट के 17 कार्टून रखे मिले। ट्रांसपोर्टर हरनेक सिंह ने पुलिस टीम को एक लाख 51 हज़ार रुपये का नगद इनाम दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें