फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 लोगों के कोरोना की जांच के सैंपल लिए

विज्ञापन
खतौली के अस्पताल में सैंपल लेते चिकित्सक - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
28 लोगों के कोरोना की जांच के सैंपल लिए
विज्ञापन

खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यालय से कोरोना जांच को सैंपल लेने के लिए टीम पहुंची। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना पॉिजिटिव के संपर्क में आने वाले व्यक्ति, आपरेशन वाले मरीजों समेत अन्य कोरोना संभावित 28 मरीजों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

प्रशासन का मकसद है कि कोरोना संक्रमण को हर हाल में रोका जा सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से प्रयासरत है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए एक टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात की गई है। शनिवार सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक यही पर रहती है। जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण हो, उनकी जांच के लिए सैंपल लेने का काम यह टीम कर रही है। लॉकडाउन में भी 28 व्यक्तियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कोरोना जांच के सैंपल दिए। कस्बे में लॉकडाउन के बीच भी टीकाकरण टीम की ड्यूटी रही। मोहल्लों में लगाई गई टीकाकरण टीम की जांच करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर मुकेश उपाध्याय सभी स्थानों पर पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात टीम की जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें