विशेष सफाई अभियान दौरान ग्रामीणों से बात करते अधिकारी
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को साखन खुर्द, नूना बड़ी, कुड़ी, सांपला खत्री, केंदुकी, जहीरपुर, अमरपुर नैन, जखवाला, बहादपुर, इस्सरपुर, तलहेड़ी खुर्द, साखन कलां, जडोदाजट और कुलसत गांव में कूड़ी के ढेरों को हटाने के साथ ही नाले-नालियों की सफाई भी की गई।
सांपला खत्री, केंदुकी, जहीरपुर और थीतकी गांव में परियोजना निदेशक डीआरडीए दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों ने विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण भी किया। थीतकी व जहीरपुर गांव में जेसीबी और डंपर से सड़क किनारे पड़ी कुड़ी को हटाने का कार्य चलता मिला। सांपला खत्री व केंदुकी में सफाईकर्मियों और मजदूरों ने बड़े नाले को साफ किया। इनके अलावा विकास खंड के अन्य गांवों में भी निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने सफाई अभियान पर संतुष्टि जताई। परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार ने कहा हर शनिवार व रविवार को शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की। निरीक्षण में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) हरिहर प्रसाद शर्मा, अवर अभियंता (लघु सिंचाई) अरविंद कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
देवबंद की ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण करते खंड विकास कार्यालय के अधिकारी- फोटो : DEVBAND