फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: चुनाव में हार के बाद आज पहले बार मीडिया से रूबरू हो रहे डाॅ. संजीव बालियान, बताए हार के कारण

Mon, 10 Jun 2024 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर लोकसभा की हार को लेकर भाजपा नेता एक-दूसरे को कठघरे में खड़ा करने लगे हैं। आज इसे लेकर डाॅ. संजीव बालियान ने पत्रकार वार्ता आयोजित की है।
विज्ञापन
पत्रकारा वार्ता के दाैरान संजीव बालियान व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर लोकसभा की हार को लेकर भाजपा नेता एक-दूसरे को कठघरे में खड़ा करने लगे हैं। पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने भाजपा प्रत्याशी बालियान की हार का ठींकर जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी पर फोड़ा है। फेसबुक पर पोस्ट में पूर्व विधायक ने लिखा है कि ईमानदार कार्यकर्ताओं  का अपमान किया गया और गद्दारों को सम्मान दिया गया। हार की वजह जिलाध्यक्ष है। वहीं इसे लेकर आज डाॅ संजीव बालियान ने चुनाव में हार के बाद पहली बार प्रेस वार्ता आयोजित की है। इसमें वह कई सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन


फेसबुक पर विक्रम राष्ट्रवादी आईडी की वॉल पर खतौली सीट से दो बार के पूर्व विधायक विक्रम सैनी का  बयान वायरल हुआ है। साथ में भाजपा कार्यालय का फोटो भी अटैच है। टिप्पणी में कहा गया है कि भाजपा को मिली हार का बडा कारण भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी हैं। 

विज्ञापन

इस चुनाव में गद्दारों पर विश्वास और कार्यकर्ताओं को चुनाव से दूर रखने की कोशिश की गई। यही  भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान की हार का कारण बना।  उधर,  भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि  वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। जिले की जनता जानती है, चुनाव में किसने क्या किया। यहां किसी से कुछ छिपा नहीं है। 
 
बालियान आज मीडिया से हो रहे रूबरू
हार के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सोमवार को पहली बार मीडिया से रूबरू हो रहे हैं। सरकुलर रोड स्थित होटल में पत्रकार वार्ता बुलाई गई है। हार की वजहों और अन्य सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें