वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को हराने के बाद बालियान को केंद्र सरकार में दोबारा मंत्री बनाया गया और उन्होंने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में बालियान को सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के सामने हार का सामना करना पड़ा।
एनडीए की सरकार का गठन रविवार को होने जा रहा है। चुनाव में हार की वजह से बालियान का इस बार मंत्री बनना आसान नहीं है। पश्चिम यूपी में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह को ही मंत्रालय दिए जाने की संभावना है।
हार जीत से पहले साथ भोजन करते संजीव बालियान व हरेंद्र मलिक
- फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण में शामिल होंगे रालोद विधायक
रालोद के सभी दस विधायकों को दिल्ली में होने वो शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण मिल गया है। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, खतौली विधायक मदन भैया समेत अन्य नेता दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। भाजपा से कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव को भी निमंत्रण मिला है।