फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दुर्व्यवहार से दुखी पिता ने पीया कीटनाशक, मौत, दो बेटों और पुत्रवध के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 12 May 2024 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ान कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराल निवासी किसान मेघपाल ने बच्चों के दुर्व्यवहार व मारपीट से दुखी होकर कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ान कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराल निवासी किसान मेघपाल ने बच्चों के दुर्व्यवहार व मारपीट से दुखी होकर कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। चिकित्सालय में ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ गजेंद्र पाल ने मामले की जांच की। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटों व एक पुत्रवधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराल का रहने वाला मेघपाल (55) को उसके बेटे शराब पीने से मना करते थे। इसी बात को लेकर उनमें विवाद होता रहता था। मेघपाल का इसी बात को लेकर शुक्रवार देर रात बच्चों के साथ विवाद हो गया। बच्चों के दुर्व्यवहार तथा मारपीट से दुखी मेघपाल ने अलसुबह घर में रखी कीटनाशक दवाई का सेवन कर दिया।

इससे मेघपाल की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मेघपाल के भाई मनोज कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने मृतक के बेटे अंकुर, मोनू तथा अंकुर की पत्नी सोनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना से परिवार में शोक छाया है। सीओ गजेंद्र पाल ने बताया कि मृतक के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मेघपाल व उसके बेटे एक ही घर में रहते थे, जो मेघपाल को शराब पीने से मना करते थे। इसी के चलते दोनों बेटों व पुत्रवधु ने मेघपाल के साथ मारपीट की। आत्मग्लानि के चलते मेघपाल ने कीट नाशक दवाई का सेवन कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें