फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादात हॉस्टल प्रकरण में पूर्व राष्ट्रपति से मिले पूर्व राज्यमंत्री

विज्ञापन
दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से भेंट करते सपा नेता शबाब जैदी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सादात हॉस्टल प्रकरण में पूर्व राष्ट्रपति से मिले जैदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गत 20 दिसंबर को शहर क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में आर्यसमाज रोड स्थित सादात हॉस्टल का मामला भी काफी चर्चाओं में है। हॉस्टल के एक मौलाना के साथ की गई कथित मारपीट के मामले में संगीत नाट्य अकादमी के पूर्व सदस्य शबाब जैदी ने नई दिल्ली पहुंचकर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की। शिया समुदाय से जुड़े शबाब जैदी ने पूर्व राष्ट्रपति से उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल भी जाना और सादात हॉस्टल प्रकरण में संज्ञान लेकर कार्रवाई कराने की मांग की। गौरतलब है कि हिंसा के दौरान पुलिस पर सादात हॉस्टल में घुसकर छात्रों व मौलाना के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने के आरोप लगे थे। पुलिस ने हॉस्टल से 40 छात्रों व अन्य लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से 28 को छोड़ते हुए शेष 12 युवकों को मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया था। जेल भेजे गए सभी युवक 18 से 22 साल उम्र के थे, जो मदरसे में पढ़ने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें से एक लेह-लद्दाख के जनपद कारगिल का भी रहने वाला है।
विज्ञापन

एक अफसर के खिलाफ रिपोर्ट भेजे जाने की चर्चाएं
मुजफ्फरनगर। आर्यसमाज रोड स्थित सादात हॉस्टल में घुसकर पुलिस द्वारा की गई कथित मारपीट के मामले में शहर के एक अफसर के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की चर्चाएं उड़ रहीं हैं। दरअसल, तीन दिन पूर्व शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने शहर में पहुंचकर सादात हॉस्टल के मौलाना से हुई कथित मारपीट के साथ ही शिया समुदाय के कुछ लोगों के घरों में की गई तोड़फोड़ का मामला शासन के समक्ष उठाए जाने की बात कही थी। इसके बाद से ही एक अफसर के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की चर्चाएं हैं, लेकिन एसएसपी अभिषेक यादव समेत किसी भी अन्य अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें