फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में शराब तस्करी के चार आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में शराब तस्करी के चार आरोपी पकड़े
विज्ञापन

शाहपुर। पुलिस ने मुठभेड़ में शराब तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब, अपमिश्रित शराब, एक कार के अलावा अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव काकड़ा से निरमानी जाने वाले मार्ग पर स्थित एक नलकूप पर कुछ लोग अवैध शराब बना रहे है तथा इनके पास भारी मात्रा में अवैध शराब भी मौजूद है। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, एसआई विजयपाल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ बताए स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन आरोपी रविंद्र उर्फ रवि, देवराज निवासी तमेलागढ़ी थाना दोघट, धर्मेंद्र निवासी काकड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी सोहनवीर उर्फ टंडर काकड़ा मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से शराब की 45 पेटी के अलावा अपमिश्रित शराब, बाल्टी, मग्गा एवं यूरिया, दो तमंचे, कारतूस और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें