फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाजी याकूब कुरैशी की भतीजी को ससुराल से निकाला, दो बेटियों को भी छीना, चार करोड़ रुपये का है विवाद

Thu, 16 Apr 2026 10:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में चार करोड़ रुपये के विवाद के बाद ससुराल पक्ष ने विवाहिता जेबा परवीन को घर में प्रवेश नहीं करने दिया। दो बेटियों से मिलने की मांग को लेकर महिला ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई है। जेबा पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की दूरे के रिश्ते की भतीजी है। 

विज्ञापन
घर के बाहर बैठी विवाहिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में चार करोड़ रुपये के विवाद में ससुराल पक्ष द्वारा घर में प्रवेश से रोक दिए जाने पर एक विवाहिता ने ससुराल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उससे व्यापार के नाम पर करोड़ों रुपये लिए गए, लेकिन अब उसे घर से बाहर कर दिया गया है और उसके बच्चों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा।

विज्ञापन


मेरठ निवासी जेबा परवीन का निकाह वर्ष 2020 में मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी हाजी फराज से हुआ था। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी जेबा के दूर के रिश्ते के चाचा लगते हैं। बुधवार को जेबा परवीन ने अपने ससुराल के बाहर धरना देते हुए घर में प्रवेश दिलाने और अपनी बेटियों से मिलने की मांग उठाई।

हाजी याकूब कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
व्यापार के नाम पर लिए चार करोड़ रुपये
विवाहिता का आरोप है कि करीब एक साल पहले उसके पति ने व्यापार शुरू करने के लिए उससे अपने भाइयों से रुपये लाने को कहा। जेबा का कहना है कि उसने कई बार में अपने भाइयों से करीब चार करोड़ रुपये लाकर अपने पति को दिए। महिला के अनुसार, जब उसके भाइयों ने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो ससुराल में उसके साथ विवाद और झगड़े होने लगे।

बीमारी का बहाना बनाकर भेजा मायके
जेबा परवीन का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके पति ने बीमार मां से मिलने का बहाना बनाकर उसे कार से मेरठ भेज दिया। जब वह वापस ससुराल पहुंची तो घर का दरवाजा बंद मिला और उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष घर में ताला लगाकर कहीं चला गया है।
विज्ञापन

दो बेटियां ससुराल में
विवाहिता ने बताया कि उसकी दो बेटियां ससुराल पक्ष के पास ही हैं, जिससे वह बेहद परेशान है और उनसे मिलने की मांग कर रही है। इसी को लेकर उसने ससुराल के बाहर धरना शुरू कर दिया।

पुलिस बोली-तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
इस मामले में खालापार थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें