फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बारिश में भरभराकर गिरी मकान की छत, बेटी की मलबे में दबकर मौत, मां घायल

Mon, 11 Sep 2023 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात एक मकान की छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गई। बताया गया कि मां-बेटी कच्चे मकान में सो रही थीं। इसी दौरान हादसा हो गया। 
 
विज्ञापन
मकान की छत गिरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर में मकान की छत गिर गई। हादसे में बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर घायल है। घायल महिला को अस्पताल भेजकर उसका उपचार कराया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रहमतपुर निवासी सुमन देवी अपनी बेटी दीपिका (29) अपने कच्चे मकान में सोई हुई थी। रविवार रात करीब डेढ़ बजे मकान की छत का एक हिस्सा गिरा। जिसकी आवाज सुनकर मां और बेटी दोनों जाग गए और उन्होंने तुरंत बाहर निकलने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: लाठीचार्ज पर आक्रोश, अब 15 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता, बिजनौर में महिला की हत्या
विज्ञापन


इससे पहले कि वे दोनों बाहर निकल पातीं भरभराकर पूरी छत गिर गई। मलबे में दबने से दीपिका की मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों की मदद से महिला सुमन को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि महिला को अस्पताल भेजकर उपचार कराया। बताया गया कि सुमन का बेटा राहुल और ससुर नकली सिंह घेर(अलग बना हुआ) में सोए हुए थे। सुमन अपनी बेटी के साथ कच्चे मकान में सोई हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें