फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर दंगा: सोहनवीर की हत्या के 16 आरोपी दोषमुक्त, नंगला मंदौड़ पंचायत से लौटते वक्त किया था हमला

Mon, 21 Apr 2025 11:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

नंगला मंदौड़ में 2013 में पंचायत के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भोकरहेड़ी के किसान घर लौट रहे थे। नंगला बुजुर्ग के निकट हमलावरों ने हमला कर दिया था। सोहनवीर की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
सोहनवीर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान नंगला मंदौड़ पंचायत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर घर लौट रहे किसान सोहनवीर सिंह की अपहरण के बाद हत्या के मामले में अदालत ने साक्ष्य के अभाव में 16 आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। अपर सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-एक के पीठासीन अधिकारी निशांत सिंगला ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

नंगला मंदौड़ में सात सितंबर 2013 को पंचायत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भोकरहेड़ी कस्बे के किसान घर लौट रहे थे। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर नंगला बुजुर्ग के निकट हमलावरों ने किसानों को घेरकर हमला कर दिया। हमलावर सोहनवीर सिंह को खींचकर ले गए थे। वादी जोगेंद्र वर्मा ने अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
 

पुलिस ने नंगला बुजुर्ग गांव के 16 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किए थे। अभियोजन पक्ष अदालत में आरोपों को साबित नहीं कर सका। साक्ष्य के अभाव में अदालत ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।


यह भी पढ़ें...
Meerut: औवेसी के पार्षद को भाजपा पार्षद ने सीने में मारा घूंसा, एक राष्ट्र एक चुनाव का किया था विरोध    

ये आरोपी हुए दोषमुक्त
नंगला बुजुर्ग निवासी नजर मोहम्मद, कासिम, जहीर आलम, गय्यूर, मीर हसन, खालिद, गुलशेर, शमशाद, मुस्तफा, जाना उर्फ जान, अफसर, फखरुल, अनवार, जानू, जावेद, टीटू को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया गया है। तीन सत्र परीक्षणों का फैसला एक साथ आया।
 
विज्ञापन

ये था मामला
नंगला मंदौड़ में सात सितंबर 2013 को पंचायत से भोकरहेड़ी कस्बे के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर घर लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे नंगला बुजुर्ग के जंगल में गंगनहर के पुल पर हमलावरों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेरकर हमला कर दिया था। सोहनवीर सिंह को घसीटते हुए ले गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई थी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें