फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईएस-199 के सरगना हिस्ट्रीशीटर सुशील मूंछ पर 25 हजार का इनाम घोषित, 1983 से जरायम की दुनिया में सक्रिय

Tue, 09 Jan 2024 09:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : आईएस-199 के सरगना हिस्ट्रीशीटर सुशील मूंछ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सुशील मूंछ 1983 से जरायम की दुनिया में सक्रिय है।
विज्ञापन
सुशील मूंछ को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में अदालत से भगौड़ा घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने प्रदेश स्तर पर पंजीकृत गैंग आईएस-199 के सरगना हिस्ट्रीशीटर सुशील मूंछ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मूंछ के खिलाफ 49 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया गैंगस्टर एक्ट के आरोपी थाना रतनपुरी के गांव मथेडी निवासी सुशील उर्फ मूंछ जरायम की दुनिया में वर्ष 1983 से सक्रिय है। उसके खिलाफ 1983 में मेरठ में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। सिविल लाइन में 1986 और 1988 में देहरादून में हत्या के दो मुकदमे दर्ज हुए थे। मूंछ के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, गैंगस्टर, गुंडा एक्ट आदि धाराओं के 49 मुकदमे दर्ज हैं। 

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग, अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर ने बताया कि नई मंडी कोतवाली में वर्ष 1997 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में सुशील मूंछ कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने 10 अक्तूबर 2023 को उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। मूंछ पर गैंगस्टर के तीन मुकदमे चल रहे हैं। 12 जनवरी को अदालत में सुनवाई है। उधर, इससे पहले भी मूंछ पर एक लाख रुपये का इनाम रहा था, लेकिन तब मूंछ जेल चला गया था।

यह भी पढ़ें: लहराया परचम: मेरठ की एथलीट गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी को मिला अर्जुन अवाॅर्ड, परिजनों में खुशी का माहौल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें