फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर: रोनी हरजीपुर में गिरा मकान, परिवार दबा-पत्नी गंभीर, बच्चों समेत अस्पताल रेफर

Wed, 03 Sep 2025 02:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के रोनी हरजीपुर गांव में मंगलवार रात बारिश से अनुज का मकान गिर गया। परिवार मलबे में दब गया। पत्नी मनसा गंभीर हालत में मेरठ रेफर की गई, दोनों बेटे भी अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे में दो पशुओं की मौत हो गई।

विज्ञापन
बारिश में मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार रात रोनी हरजीपुर गांव में बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। अनुज का मकान अचानक गिर पड़ा, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला।

हादसे में अनुज की पत्नी मनसा गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, अनुज के दोनों पुत्र आर्यन और हर्षित को भी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर किया गया। हादसे में परिवार के दो पालतू पशुओं की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा एलान: रालोद सांसद-विधायक देंगे एक माह का वेतन, जयंत चौधरी ने की घोषणा

गांव में अचानक हुए इस हादसे से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के चलते मकान काफी कमजोर हो गया था। भाकियू नेता विकास शर्मा ने अधिकारियों को फोन पर पूरी घटना से अवगत कराया।

परिवार के हालात देखकर परिजन और ग्रामीण गमगीन हैं। लोग लगातार अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें