फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : प्रदूषण फैलाने पर मंसूरपुर डिस्टलरी का प्रोडक्शन प्लांट सील, ऐसे हुई कार्रवाई

Tue, 22 Mar 2022 11:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में डीएम चंद्रभूषण सिंह के आदेश के बाद प्रशासन की टीम डिस्टलरी पहुंची और सील लगाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में सर शादीलाल डिस्टलरी एंड केमिकल वर्क्स मंसूरपुर में बाईपास ड्रेन से जल निस्तारण पाए जाने पर  उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रोडक्शन प्लांट सील करा दिया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह के आदेश के बाद प्रशासन की टीम डिस्टलरी पहुंची और सील लगाने की कार्यवाही की। 

विज्ञापन


पिछले साल आठ अगस्त को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने डिस्टलरी का निरीक्षण किया था। टीम को मौके पर रंगीन उत्प्रवाह का निस्तारण नाले के माध्यम से होता मिला था। 10 अगस्त, 2021 को डिस्टलरी की ओर से जवाब दिया गया कि बारिश के कारण उद्योग परिसर में भरे हुए पानी को ड्रेन के माध्यम से निस्तारित किया गया है। प्रदूषण विभाग ने इसे जल सहमति पत्र का उल्लंघन माना। इसी साल 25 जनवरी को थर्ड पार्टी टेक्नीकल इंस्टीट्यूशन निरीक्षण किया, जिसमें बाईपास ड्रेन की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्टलरी की ओर से जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 का उल्लंघन होने पर बंदी के आदेश जारी किए गए थे। उर्जा निगम को बिजली और जल निगम को पानी बंद कराने के आदेश भी प्रदूषण विभाग की ओर से दिए गए। एसडीएम खतौली जीत सिंह राय ने बताया कि टीम ने पहुंचकर प्रोडक्शन प्लांट पर सील लगा दी है। जल प्रदूषण फैलाने और बाईपास कर निकाले जा रहे पानी पर यह कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें: मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें