फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधानसभा चुनाव लड़ी महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान, पति समेत पांच आरोपियों पर दर्ज कराया था मुकदमा

Tue, 22 Mar 2022 09:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

विधानसभा चुनाव लड़ी महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। महिला ने दुष्कर्म के मामले में अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को पुलिस ने चरथावल विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशी के मजिस्ट्रेट के सामने 164 सीआरपीसी के तहत गोपनीय बयान दर्ज कराए है।

विज्ञापन


हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में चरथावल सीट से महिला प्रत्याशी ने थाना सिविल लाइन में 15 मार्च को अपने पति पर बंधक बनाने व अन्य पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाना सिविल लाइन में तहरीर दी थी। 

उन्होंने मुकदमा दर्ज न करने पर एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने विभिन्न आरोप में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के 164 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले

वहीं मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता ने कहा कि वह आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी चाहती है। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की पुष्टि की है। 

यह भी पढ़ें: मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें

थाना प्रभारी ने कहा कि अभी पीड़िता के बयान का अवलोकन नहीं किया गया है। इसलिए उन्हें यह जानकारी नहीं कि पीड़िता ने अपने बयान में क्या कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें