आयुष्मान मित्र आफाक खान
- फोटो : अमर उजाला
आफाक कहते हैं कि अपना काम मेहनत से किया है। जब से उन्हें सम्मान किए जाने की सूचना मिली है, वह बेहद खुश हैं। वह गांव में जाकर पहले माइक से स्वास्थ्य विभाग के पहुंचने की टीम का एलान करते हैं, इसके बाद किसी सरकारी भवन में बैठकर कार्ड बनाते हैं।
प्रदेश में चार आयुष्मान मित्रों का सम्मान
सम्मान के लिए मुजफ्फरनगर से आफाक खान के अलावा शाहजहांपुर से सौरव कुमार अवस्थी और अंजना श्रीवास्तव व मुरादाबाद से धर्मेंद्र कुमार का चयन किया गया है।
दिलाते हैं सरकार की योजना का लाभ
आफाक कहते हैं कि उनका उद्देश्य पात्र व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ दिलाना है। आमजन को कई बार योजनाओं की जानकारी नहीं होती, उन्हें जागरूक करना हमारा काम है।
परिवार में छा गई खुशियां
आफाक को सम्मान का समाचार गांव और घर पहुंचा तो परिवार में खुशी छा गई। पिता मोहम्मद अशफाक और पत्नी शबिस्ता ने खुशी जताई।