फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री बोर्ड परीक्षाओं में विलंब होने से परीक्षार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई की परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा विलंब होने से परीक्षार्थी दबाव में है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के कारण हुए हिंसक प्रदर्शन एवं उपद्रव के कारण ऐसा प्री बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थीं। अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीख आने से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं 31 दिसंबर से पहले कराने के आदेश दिए थे। क्योंकि इसके बाद एक जनवरी से सात फरवरी तक सभी प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी करानी हैं। इस बार सीबीएसई ने एक मार्च के बजाय बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से कराए जाने की घोषणा की। लेकिन 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर शहर में उपद्रव हो गया। प्रशासन ने स्कूल कालेजों में एक जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया। इसी कारण हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं अधर में लटक गईं। इसी दौरान प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीख आ गई। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों पर दबाव आ गया है। गांधी कालोनी निवासी इंटर की छात्रा उन्नति चौधरी, खतौली निवासी छात्रा प्रज्ञा का कहना है कि प्री बोर्ड परीक्षाएं और प्रयोगात्मक परीक्षा एक साथ आने तनाव में है। शारदेन स्कूल के प्रबंधक विश्व रत्न का कहना है कि उपद्रव के कारण प्री बोर्ड परीक्षाओं की तिथि बदलनी पड़ी है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल खतौली के प्रबंधक रंजन अहलावत कहते हैं कि इस उपद्रव के बाद हुए अवकाश ने पूरा शेडयूल बदल दिया है, जिससे विद्यार्थी परेशान है। अब प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं। उधर, सीबीएसई की जिला कॉर्डिनेटर एवं एसडी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना का कहना है कि बच्चों पर दबाव तो है, क्योंकि इस बार बोर्ड परीक्षा 15 दिन पहले शुरू हो रही हैं और प्री बोर्ड परीक्षाओं में भी विलंब हो गया है। फिर भी सभी स्कूलों को अपनी प्री बोर्ड परीक्षाएं और प्रयोगात्मक परीक्षाएं समय पर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें