फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी युवती, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भेजा साथ

Fri, 05 Feb 2021 12:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चरथावल थानाक्षेत्र निवासी युवती 26 जनवरी को लापता हुई युवती गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी संग शादी कर लेने व उसके साथ ही जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती को उसकी इच्छानुसार प्रेमी संग रहने के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बधाईकलां निवासी युवती गत 26 जनवरी को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। युवती का काफी समय से घर के पास ही रहने वाले युवक संग प्रेम-प्रसंग चल रहा था युवती के परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे जिसके बाद युवती घर से लापता हो गई थी। युवती का प्रेमी भी उसी दिन से गायब था। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व युवती को पुलिस ने बरामद कर कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए थे, जहां युवती ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने और उससे शादी कर लेने की बात कही। युवती ने प्रेमी संग रहने की बात कही। जिसके बाद कोर्ट ने युवती को उसकी मर्जी से जाने देने के आदेश थाना पुलिस को दिए थे।
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस ने युवती के परिजनों की मौजूदगी में एक बार फिर युवती से इस संबंध में पूछताछ की तो युवती हर हाल में प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पुलिस ने युवती को उसकी इच्छानुसार प्रेमी के यहां जाने के लिए भेज दिया। इसके साथ ही युवती के परिजनों को भी उसे परेशान न करने की कड़ी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें