फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नशीले कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद, एक करोड़ का माल जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 03:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में खालापार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये के नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों कैप्सूल और कई कार्टन जब्त किए हैं।

विज्ञापन
पुलिस व गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खालापार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ रुपये कीमत के नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं और इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 11 लाख 66 हजार 400 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन




चेकिंग के दौरान पकड़े गए तस्कर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक कार को रोका गया, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर कार में दो पेटियों में भरे नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हॉस्टल की लॉबी में मिली एमबीए छात्रा की लाश, चेहरे पर गंभीर चोट से मची सनसनी, सहारनपुर निवासी थी अनु

विज्ञापन

तीनों आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में खतौली निवासी अश्वनी शर्मा, खतौली के ही दयालपुरम निवासी विनोद तथा नई मंडी क्षेत्र की गांधी कॉलोनी निवासी यशपाल ग्रोवर शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि अश्वनी शर्मा पहले से ही नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी के मामले में फरार चल रहा था।

कई राज्यों में फैला था तस्करी का जाल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी करते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 54 पेटियों में भरे नशीले कैप्सूल भी बरामद किए हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें