मुजफ्फरनगर में ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा के अर्सलान हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस की जांच में पता चला कि पड़ोसी महिला ने ही अर्सलान की हत्या की थी। बताया गया कि आरोपी महिला तांत्रिक क्रिया करने में लिप्त रहती है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के पास बाहरी व्यक्तियों का आना-जाना बना रहता है। इसी के चलते मृतक अर्सलान की माता ने हत्यारोपी महिला को अपने घर से दो-तीन बार भगा दिया था। इसी रंजिश के चलते 11 नवंबर को आरोपी आसिफा ने गली में खेलते वक्त पांच वर्षीय अर्सलान की कपड़े की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बच्चे के शव को गड्ढा खोदकर दबाने का प्रयास किया था। लेकिन वह सफल नहीं हो सकी थी।