फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Case: PNB बैंक के मैनेजर को भेजा जेल, 39 लाख की धोखाधड़ी के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

Tue, 28 Jun 2022 07:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

PNB बैंक के मैनेजर को 39 लाख की धोखाधड़ी के मामले में जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में 39 लाख रुपये का फर्जी चेक पास करने के आरोप में खतौली में जीटी रोड घंटाघर के समीप स्थित पीएनबी बैंक के पूर्व मैनेजर को पुलिस ने पकड़कर उसका चालान कर दिया। मेरठ निवासी आरोपी बैंक मैनेजर का इसी माह खतौली से बागपत स्थानांतरण हो गया था। इस मामले के दो आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन


कई माह पहले मेरठ के गंगानगर निवासी अशोक दीवान ने खतौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके खाते से फर्जी चेक लगाकर अज्ञात लोगों ने जीटी रोड स्थित पीएनबी बैंक से 39 लाख 42 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। पुलिस की जांच पड़ताल में दो युवकों की शिनाख्त हुई थी, जिनके नाम शाहआलम और उरूज उर्फ हकीम निवासी नई आबादी थे। 

यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ी गेट में मकान से पटाखों का जखीरा बरामद, तहखाने में मिला बारूद, धमाके से दहला था इलाका
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को पकड़ने के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने समय-समय पर कार्रवाई कराते हुए कुर्की भी की, लेकिन वह अभी तक कोर्ट में पेश नहीं हुए। पुलिस ने इस मामले में बैंक मैनेजर को भी आरोपी बनाया था। खतौली जीटी स्थित पीएनबी बैंक मैनेजर अनिरुद्ध निवासी पल्लवपुरम मेरठ का इसी महीने जनपद बागपत स्थानांतरण हो गया था। बैंक मैनेजर को पुलिस ने मंगलवार को जानसठ तिराहे से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें