फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्शीद हत्याकांड: खुलासे के लिए जुटीं तीन टीमें, आरोपियों का नहीं लगा सुराग, खंगाली जा रही कॉल डिटेल

Wed, 09 Aug 2023 09:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: खुर्शीद की हत्या का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस की तीन टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए जुटी हैं। बताया गया कि मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी है।

विज्ञापन


शनिवार रात गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद पुत्र वली मोहम्मद की बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में खुर्शीद के पिता वली मोहम्मद ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। 

इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस तभी से इस मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल में जुटी है।

मृतक खुर्शीद के फोन की कॉल डिटेल्स भी निकलवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित बिंदुओं पर भी जान कर रही है। घटनास्थल के आसपास मौजूद अन्य लोगों से भी पुलिस लगातार पूछताछ की गई है।

यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: अमर उजाला ने किया वीरांगनाओं का सम्मान, शहीदों की याद में हर आंख हुई नम
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज राय का कहना है कि पुलिस की टीमें इस हत्याकांड के खुलासे में दिन-रात लगी हैं। बहुत जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: निराश्रित गोवंशों को पकड़ गोकशी, दिल्ली के होटलों में भेजते थे गोमांस, पुलिस से बचाता था भगवा रंग का गमछा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें