लद्दावाला में सीसीटीवी में दिखा युवक
बताया गया कि पुलिस टीम ने अपहरण के बाद से नगर के अन्य स्थानों पर भी आरोपी युवक की तलाश शुरू की तो युवक लद्दावाला में भी सीसीटीवी में दिखाई दिया।
बेटे के लिए फोटो लेकर गली-गली घूम रहा अरशद
अपह्त जकी का पिता व पूरा परिवार जकी के जल्द आने का इंतजार कर रहा है। इसी के चलते पुलिस की कार्रवाई के अलावा अरशद भी अपने बेटे की तलाश में जुटा है। वह बताता है कि क्षेत्र की सभी गली, मोहल्लों व हाईवे के सीसीटीवी खुद भी देखे है। शनिवार को उसने खतौली पहुंच कर बेटे का फोटो दिखाते हुए उसकी तलाश की। उसका पूरा परिवार परेशान है।
तीन छोटे-दो बड़े भाई-बहन
अरशद ने बताया कि उसके परिवार में सबसे बड़ा बेटा दानिश (17) है। वह लोहिया बाजार में हार्डवेयर की दुकान पर मजदूरी करता है। उससे छोटी अदिबा (13) जैन कन्या इंटर कालेज में कक्षा छह, अपह्त जकी (11) हनुमान चौक के पास सरकारी स्कूल में कक्षा पांच, बेटी लायबा (9) कक्षा चार में पढ़ती है। 7 वर्षीय वजीहा की कोरोना काल में पढ़ाई छूट गई थी। तीन वर्षीय अयान सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा है।
यह भी पढ़ें: योगीराज में खूब दौड़ रहा बुलडोजर: शामली में अवैध कॉलोनी का सफाया, 25 बीघा जमीन हुई कब्जा मुक्त, देखें तस्वीरें
दूसरे स्कूल में कराना था दाखिला
जकी कक्षा पांच में पढ़ता है। वह अपने स्कूल में प्रथम आया था। अरशद बेटे को इस्लामिया इंटर कालेज में दाखिला दिलाने के लिए टीसी कटवाने गया था। इसी दिन जकी रहस्यमय हालातों में लापता हो गया।
सब परेशान, कान में क्या कहा
जकी को अपने साथ ले जाने वाला युवक सीसीटीवी में जकी के कान में कुछ कहता नजर आ रहा है। उसने ऐसी कौन सी बात कह दी कि जकी युवक के साथ चला गया। इस जवाब परिजनों के साथ ही पुलिस भी खोज रही है। वहीं, मोहल्लावासियों में दहशत के साथ ही रोष भी है। नवेद, मोहम्मद मासूम व कसीम बताते है कि पीड़ित के घर सिपाही तो जानकारी करने आए लेकिन कोई दरोगा व अन्य अधिकारी नहीं आए।
यह भी पढ़ें: कातिल सिपाही के खुल रहे बड़े राज: सरकारी पिस्टल के साथ ड्यूटी से था फरार, सामने आया पिता-पुत्र की हत्या का खौफनाक सच
अपह्त बालक की बरामदगी के लिए पांच टीम बनाई है। जो सीसीटीवी व सभी मार्गों को देख रही है। बालक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
- अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी