फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मां-बाप हैं या जल्लाद... तांत्रिक के साथ मिलकर दे दी सवा माह की बच्ची की बलि

Thu, 10 Oct 2024 12:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बच्ची के मां-बाप और तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने बच्ची की बलि देने की बात कबूल कर ली। लेकिन शव कहां है, इसको लेकर बयान बार-बार बदलते रहे। कभी कहते हैं बच्ची को कहीं दबा दिया है तो कभी कहते हैं कि फेंक आए हैं।
विज्ञापन
बच्ची की बलि देने वाले मां-बाप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपा थानाक्षेत्र के बेलड़ा गांव में गोपाल की पत्नी ममता ने सवा माह पहले बच्ची को जन्म दिया था। बुधवार को दंपती ने तांत्रिक के साथ मिलकर बच्ची शगुन की बलि दे दी। ममता का कहना था कि जब से शगुन पैदा हुई थी, तब से ही वह बीमार थी। तांत्रिक के कहने पर उन्होंने शगुन को मार दिया। पुलिस पूछताछ में दंपती ने बच्ची की हत्या की बात स्वीकार कर ली। मगर कभी ये कहते कि बच्ची को गंगनहर में फेंक दिया तो कभी कहते कि किसी खेत में दबा दिया है। 
विज्ञापन

 

आरोपी से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जानकारी मिली कि गोपाल ने पहली पत्नी के निधन के बाद परतापुर की ममता से शादी की थी। बेटी के जन्म के बाद से वह बीमार चल रही थी। मंगलवार को दोनों किसी तांत्रिक के पास गए। वहां से घर लौटे, लेकिन इसके बाद किसी को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई नहीं दी। घर में बेटी के रोने की आवाज नहीं सुनाई दी तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

देर रात सर्च अभियान चलाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जांच शुरू की। बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस ने दंपती से पूछताछ की। दोनों के बताए ठिकाने से सीकरी और बेलड़ा के बीच के जंगल से बच्ची के कपड़े बरामद हुए हैं। पुलिस ने तांत्रिक को भी पकड़ लिया। देर रात तक तीनों के बताए स्थान पर पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया। 
सीओ डॉ. रवि शंकर ने रात 11 बजे मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बलि दिए जाने की खबर है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें