फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मेरठ के युवक की मौत

Fri, 22 May 2026 10:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में जीटी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में मेरठ के पल्लवपुरम निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली में जीटी रोड पर गांव मढ़करीमपुर मोड़ के सामने शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मेरठ के पल्लवपुरम निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


मढ़करीमपुर मोड़ के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे मेरठ के पल्लवपुरम निवासी 35 वर्षीय भूपेंद्र बाइक से मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह जीटी रोड पर गांव मढ़करीमपुर मोड़ के सामने पहुंचे, तभी मढ़करीमपुर की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

दूसरी बाइक गांव तिगाई निवासी आशीष चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकों को भी भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नर्स अंजलि हत्याकांड: फरार सूफियान की तलाश तेज, बहन और वार्ड बॉय भेजे गए जेल, दिल्ली तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन

उपचार के दौरान तोड़ा दम
घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को मोदीपुरम स्थित एक निजी चिकित्सालय भिजवाया। वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

दूसरे युवक की हालत गंभीर
हादसे में घायल आशीष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें